मिथिला विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलसचिव डॉ.हांसदा
समस्तीपुर,20 दिसंबर 2025 (एजेंसी)।डॉ.दिव्या रानी हांसदा बिहार में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलसचिव नियुक्ति की गईं है।
राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. हांसदा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
उल्लेखनीय है,कि कुलपति द्वारा अनुशंसित तीन नामों में से कुलाधिपति ने डॉ. हांसदा के नाम पर अंतिम मुहर लगाई।
डॉ.हांसदा वर्तमान में विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं और शिक्षण एवं प्रशासनिक अनुभव रखती हैं।एल.एस.



