नेताजी के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा, लोकतंत्र के लिए हिंसा खतरा: राज्यपाल सी वी आनंद बोस

 

Oplus_16908288

अजित प्रसाद,कोलकाता (लोक भवन): पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति को नमन करते हुए कहा कि नेताजी ने देश के लिए बलिदान देकर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी थी। राज्यपाल ने बताया कि आज लोक भवन में एक सीढ़ी का नामकरण नए सिरे से नेताजी के नाम पर किया गया है। उन्होंने कहा कि नेताजी बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए आदर्श रहे हैं।
राज्यपाल ने चारों ओर फैली हिंसा और हानाहानी पर चिंता जताते हुए कहा कि हिंसा लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक हिंसा का माहौल रहेगा, तब तक निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव संभव नहीं है। सही तरीके से चुनाव कराना तभी संभव है, जब शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने कहा कि ईडी के अधिकारी उनसे मिलने आए थे। यदि वे औपचारिक रूप से मिलने की इच्छा जताते हैं, तो उन्हें मिलने की अनुमति दी जाएगी।
राज्यपाल के इन बयानों के बाद एक बार फिर लोकतंत्र, चुनावी निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button