गावडे के निधन पर शोक
नयी दिल्ली,31 जनवरी 2026 (एजेंसी)। सार्क जर्नलिस्ट फोरम ने यूएनआई के वरिष्ठ साथी रहे ए.एल.गावडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
संगठन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ.समरेन्द्र पाठक ने श्री गावडे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है,कि वह एक ईमानदार,कर्मठ एवं जुझारू साथी थे।
डॉ. पाठक ने श्री गावडे के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा है,कि वह बेहद जिंदा दिल इंसान थे।यूनियन की राजनीति में विरोधियों से बैचारिक मतभेद होने के बाबजूद उनका कई ऐसे लोंगों से निजी तौर पर प्रगाढ़ संबंध रहा।
