समर्पित कांग्रेसियों के द्वारा “बिहार कांग्रेस बचाओ अभियान ” 7 फरवरी शुरू

 

अजित प्रसाद,पटना: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनन्द माधव ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि 17 मार्च को बिहार कांग्रेस बचाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित महासम्मेलन को सफल बनाने हेतु कल दिनांक 7 फरव़री से ही समर्पित कांग्रेसियों की टीम बिहार के जिलों में जनसंपर्क को निकल रही है। प्रथम चरण में पूर्व विधायक छत्रपति यादव एवं कांग्रेस नेता नागेंद्र पासवान विकल 7 जिलों के दौरे पर जा रहे हैं। ये जिले हैं- भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, जहानाबाद एवं अरवल। इन जिलों में जहॉं एक ओर समर्पित एवं उपेक्षित कांग्रेस जनों से ये लोग संपर्क करेंगे वहीं जगह जगह प्रेस को भी संबोधित करेंगे।
दौरे के मु्ख्य उदेश्य जिलों के कांग्रेसियों को महासम्मेलन में भाग लेने के लिये पटना आनें का निमंत्रण देना है।
समर्पित कांग्रेस जन यह सम्मेलन सदाकत आश्रम में ही करना चाहते हैं जिसके लिये प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र राजीव सभागार आवंटन के लिये भेजा गया, लेकिन उनके कार्यालय ने पत्र लेनें से साफ इंकार कर दिया। उसके बाद यह पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को वाट्सअप पर भेजा गया है तथा स्पीड पोस्ट भी कर दिया गया। सदाकत आश्रम नहीं मिलनें पर भी सम्मेलन वैकल्पिक जगह पर आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button