गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब सुभाष नगर में फ्री दस्तार वितरण कैम्प लगाया गया।

 

 हरप्रीत भट्टी,नई दिल्ली – गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब एक ब्लाक सुभाष नगर में बीवीएस ( बाबा बड़भाग सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट यूके) के प्रमुख सेवादार कुलविंदर सिंह कवैनटरी यूके एवं उनकी टीम द्वारा फ्री दस्तार वितरण कैम्प का आयोजन पूर्णमाशी के अवसर पर किया गया, प्रमुख सेवादार कुलविंदर सिंह यूके ने बताया कि इस फ्री दस्तार वितरण कैम्प का लक्ष्य नौजवान सिक्ख बच्चों को सिक्खी सिद्धांतो से जोड़ना है इस प्रयास से बच्चों में पगड़ी बांधने का रुझान उत्पान करना है ,बीवीएस के प्रमुख सेवादार कुलविंदर सिंह यूके में जरुरतमंद की भलाई एवं समाज सेवा के कार्य करने के लिए जाने जाते है सभी समुदाय के बच्चों को फ्री शिक्षा एवं हर तरफ की सहायता वह करते रहते है इस सम्बन्ध में गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब के अध्यक्ष बलदेव सिंह वीर जी ने बताया कि दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा बख्शी दस्तार सारे संसार में दिखाई दे यही इस कैम्प का लक्ष्य है, और बाबा बड़भाग सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट कवैन्टरी यूके के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कैम्प का आयोजन किया गया है इस कैम्प में मुख्य दस्तार कोच मंनदीप सिंह पातडा़ (पटियाला )ने बताया कि हमारी संस्था बीवीएस का उद्देश्य है कि ऐसे फ्री दस्तार सिखलाई कैंम्प विश्व के कोने-कोने मे लगने चहिए ताकि अधिक से अधिक सिक्खी का प्रचार प्रसार हो सके और आज की नौजवान सिक्ख पीढ़ी नशे और पतित पूने से दूर रहें और सिक्खी सिद्धांतो के साथ जुड़ी रहे उन्होंने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भी ऐसे फ्री कैम्प आयोजित करने चाहिए,इस अवसर पर तरनदीप सिंह और गुरुलीन सिंह दिल्ली ने अपनी सेवा निभाई गुरुद्वारा कमेटी के सचिव अमरजीत सिंह अमर भी मोजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button