नवदीप सिंह (गौरव जी) की गाड़ी पर हमला
गुरुजी का आश्रम (बड़े मंदिर) के चेयरमैन
नई दिल्ली, 9 मार्च 2026 को एक अत्यंत दुखद और निंदनीय घटना घटी। गुरुजी का आश्रम (बड़े मंदिर) के चेयरमैन श्री नवदीप सिंह (गौरव जी) की गाड़ी को फतेहपुर गाँव के कुछ युवकों ने बीच सड़क पर रोका और उन पर हमला करने का प्रयास किया।
गुरुजी का आश्रम जैसे पावन और जनसेवा को समर्पित स्थान के संचालकों के साथ दिनदहाड़े इस प्रकार का दुस्साहस — यह न केवल आश्चर्यजनक है, बल्कि अत्यंत दुखद भी है।
परंतु श्री नवदीप सिंह (गौरव जी) ने इस कठिन परिस्थिति में भी अपनी गरिमा और संयम बनाए रखा। उन्होंने गाँववालों से तुरंत मिलना उचित समझा, उनका पक्ष सुना, और सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। यही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।
गुरुजी का आश्रम न जाने कितने हज़ारों-लाखों लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन, सहायता और सेवा प्रदान करता है। हर आने वाले जन को लंगर का प्रसाद बाँटा जाता है — बिना किसी भेदभाव के।
ऐसे सेवा-समर्पित मंदिर और उसके संचालकों के विरुद्ध दबंगई दिखाना सर्वथा अनुचित है। हम सभी से अनुरोध है कि प्यार और सम्मान के साथ गुरुजी का आश्रम का समर्थन करें।


