पश्चिमी जिला कार्यालय में महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मान दिया गया ।
नई दिल्ली – अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पश्चिमी जिला कार्यालय में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का आयोजन पश्चिमी जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षता स्वाति शर्मा द्वारा किया गया इस अवसर पर पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी, एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण डंग भी मोजूद रहे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सभी बहनों को ‘श्री अन्न’ का वितरण किया गया। जिसमें बतौर प्रभारी रहना हुआ सुनीता खत्री डबास भी मोजूद रही।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा से प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजन , सह प्रभारी संगीता चौधरी सहित जिला और मंडल की सभी पदाधिकारी बहनें उपस्थित रहीं। पश्चिमी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाति शर्मा और महामंत्री कविता वर्मा एवं रेखा यादव ने आये सभी प्रमुख अतिथिओ का अंगवस्त्र डाल कर स्वागत किया इस अवसर पर पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने सभी महिलाओं को महिला दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर पूजा चड्डा,सीमा शिन्दा, सुमन शर्मा, कंचन अखिलेश यादव आदि मौजूद रहीं कार्यक्रम की शुरुआत दीपक प्रज्वलित कर के की गई।

