अंतर्राष्ट्रीय राजनीति विज्ञान संघ (WPSA) द्वारा सेन डियागो , कैलिफ़ोर्निया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भाग ली बिहार के शिक्षकों ने।
पटना : अंतर्राष्ट्रीय राजनीति विज्ञान संघ (WPSA) द्वारा सेन डियागो , कैलिफ़ोर्निया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के पैनलों में बिहार के शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं इनका दबदबा रहा। पटना विश्वविद्यालय राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर शेफाली राय जहाँ एक पैनल “लोकतंत्र में समकालीन प्रवृत्तियाँ: अधिकार, न्याय, संस्थाएँ, विधिक राजनीति और उससे परे” में डिस्कसेंट की भूमिका में रहीं, वहीं दूसरे पैनल “अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में लोकतांत्रिक संकट के हालिया रुझान: विधिक एवं संस्थागत परिप्रेक्ष्य” की अध्यक्षता कीं। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की डाक्टर श्वेता शर्मा ने भी इन दोनों पैनल में चेयर की भूमिका निभाई । ए एन कॉलेज, पटना के डाक्टर संजय कुमार ने इस कांफ्रेंस के एक पैनल मे अपना पेपर दिया वहीं एक में वे डिस्कसेंट के रूप में भाग लिये तथा एक पैनल में उन्होंने सह अध्यक्ष की भूमिका निभाई ।


