पश्चिमी जिला द्वारा स्व श्याम लाल सचदेव के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नई दिल्ली -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के पिता स्वर्गीय श्यामलाल सचदेवा का निगम बोध घाट पर अन्तिम संस्कार किया गया इस अवसर पर पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी अपनी जिला की टीम के साथ निगम बोध धाट पर पहुंच कर मृतक शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने कहा कि स्व श्याम लाल सचदेव एक नेक दिल इंसान थे और हमेशा धर्म कर्म के कार्यों में शामिल रहते थे चन्द्रपाल बक्शी ने मृतक आत्म की शांति की कामना की और प्रभु चरणों में उन्हें निवास मिले ऐसी प्रार्थना की इस अवसर पर पश्चिमी जिला कार्यालय में मृतक आत्म की शांति के लिए दो मीनट का मोन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई पश्चिमी जिला अध्यक्ष के साथ जिला मंत्री अमित कोहली,सुमित,नीरज भी मोजूद रहे और इन्होंने भी मृतक आत्म को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की


