पटना विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, समाज विज्ञान ने कराया प्री पीएचडी कोर्स वर्क के रिसर्च स्कालरों का परिचय सत्र” पटना: समाज विज्ञान

 

पटना: समाज विज्ञान की संकायाध्यक्ष प्रोफेसर शेफाली राय ने आज “पीएचडी-पूर्व अनुसंधान छात्र” 2025 का परिचय सत्र पटना कॉलेज के सेमिनार हॉल में कराया।समाज विज्ञान “पीएचडी-पूर्व अनुसंधान छात्र” का परिचय सत्र 11 बजे से 1 बजे तक चला एवं “पीएचडी-पूर्व अनुसंधान छात्र” विज्ञान संकाय का 2 बजे से 4 बजे तक चला। विदित हो कि प्रो प्रोफेसर राय वर्तमान में विज्ञान संकाय की भी कार्यकारी संकायाध्यक्ष हैं।बैठक में लगभग सभी विभागाध्यक्षों सहित लगभग 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण, पटना विश्वविद्यालय प्रोफेसर कामेश्वर पंडित ने किया।
शोधार्थियों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर शेफाली राय ने कहा कि इंडक्शन मीटिंग (Induction Meeting) का हिंदी में मतलब परिचय सभा, प्रेरण कार्यक्रम, या स्वागत बैठक है।उन्होंने कहा कि इस बैठके का उद्देश्य नए लोगों को सहज महसूस कराना, उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और विश्वविद्यालय के नियमों एवं अनुशासन से अवगत कराना है।उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजय कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि माननीय कुलपति महोदय के दिशा निर्देश एवं प्रेरणा से इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। प्रोफेसर राय ने सभी विभागाध्यक्षों का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिये धन्यवाद दिया।
अंत में छात्र कल्याण के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर कामेश्वर पंडित ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को धन्यवाद देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएँ प्रेषित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button