बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश

-बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

नई दिल्ली। बिहार में शुक्रवार को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटनाए खगड़ियाएरोहतासए औरंगाबादए कैमूरए छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश हुई। राज्य में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई।
काले बादलों की वजह से गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग सफर करते देखे गए। मौसम विभाग के मुताबिकए बिहार में अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उधरए मध्य प्रदेश में ग्वालियरए मुरैनाए श्योपुरए निवाड़ीए टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में दिन में हीटवेव चलेगीए जबकि शाम को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। यूपी में गर्मी के बजाय बारिश.आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊए प्रयागराजए झांसी और चंदौली में तेज आंधी.तूफान के साथ बारिश हुई। हमीरपुर में तूफान के चलते अंडर कंस्ट्रक्शन पुल गिर गया। जिसमें 6 की मौत हो गई। लखनऊ में रेलवे स्टेशन का टिन शेड गिर गया। 2 लोग घायल हुए। राजस्थान में 12 जिलों में बारिश हो सकती है।
गर्मियों में टेम्परेचर बढ़ने का असर इंसानों के साथ जानवरों की सेहत पर भी पड़ता है। नौतपा में कई शहरों का तापमान 45 डिग्री पार कर गया है। इससे डॉग्स और कैट्स जैसे पेट्स को हीट स्ट्रेस और हीट स्ट्रोक का रिस्क कई गुना बढ़ गया है।
देश में नौतपा के बीच 10 राज्यों में प्री.मानसून बारिश हो रही है। यूरोप की मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम.रेंज वेदर फोरकास्ट्स ने सैटेलाइटए समुद्री और वायुमंडलीय डेटा को मिलाकर भारत में 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। इसमें अगले 8 दिनों में केरलए तमिलनाडुए दिल्लीए पंजाबए यूपीए बिहारए राजस्थानए एमपी में ज्यादा बारिश के संकेत हैं।
केरल में मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ है। मानसून केरल के तट से 30.35 किमी दूर 5 दिन से अटका है और अगले दो.तीन दिन इसके आगे बढ़ने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 15 मई को कहा था कि केरल में सामान्य तारीख ;एक जूनद्ध से 5 दिन पहले 26 मई को मानसून दस्तक देगा। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के प्रेसिडेंट जीपी शर्मा का अनुमान है कि मानसून 3 से 4 जून को आ सकता है। मानसून 16 मई को अंडमान.आ गया था।
राजस्थानए पंजाबए हरियाणाए दिल्लीए पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। जम्मू.कश्मीरए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश जारी रहने की संभावना है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। गुजरातए तमिलनाडुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। ओडिशा में बाकी इलाकों में आंधी.बारिश की संभावना है।
राजस्थान में आज से गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर.पूर्वी जिलों में आंधी.बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये सिस्टम 1 जून तक राज्य में एक्टिव रहेगा। आज 12 जिलों में बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर समेत 6 जिलों में दिन में हीटवेव चलेगीए जबकि शाम को ओले गिर सकते हैं। मुरैनाए श्योपुरए निवाड़ीए टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोपालए जबलपुर समेत 27 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट है। यहां पारा 43 डिग्री के ऊपर ही रहेगा।
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है। हालांकि इस बीच आज से अगले 2 दिनों तक आंधी बारिश की आशंका है। इससे पहले गुरुवार को रायगढ़ और सुकमा में तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरे और जमकर बारिश भी हुई।
यूपी में नौतपा का असर नहीं दिख रहा है। भीषण गर्मी के बजाय बारिश.आंधी का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊए प्रयागराजए झांसी और चंदौली में तेज आंधी.तूफान के साथ बारिश हुई। 100 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। सहारनपुर में ओलों के साथ बारिश हुई। झांसी में 5 क्विंटल वजनी विज्ञापन का पोल उखड़ गया। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में तूफान का अलर्ट है। पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। शुक्रवार को बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया है। ओले भी गिर सकते हैं। साथ ही कुछ जगहों पर लू चलने की आशंका है। 70 से 90 की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button