पिंक स्मार्ट कार्ड के लिए शिविर आयोजित

शिविर में 6 जून तक बनाया जाएगा स्मार्ट कार्ड्र

बीपी न्यूज
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में जनहितकारी पहल के तहत क्षेत्रीय विधायक रवि कांत उज्जैनवाल के प्रयास से दिल्ली परिवहन निगम द्वारा महिलाओं को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के प्रति जागरुक करने की दिशा में राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय, ब्लॉक-27 में 2 जून से 6 जून तक एक शिविर का आयोजन किया गया है। अब महिलाओं को डीटीसी पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाने में आसानी के लिए त्रिलोकपुरी के विधायक ने यह विशेष पहल की है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर के लिए अबब तक 10 लाख से ज्यादा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद रोजाना बसों में सफर करने वाली महिलाओं में से केवल 10 से 15 प्रतिशत ही पिंक स्मार्ट कार्ड का उपयोग कर रही हैं। जबकि डीटीसी और क्लस्टर बसों में रोज 6 से 7 लाख महिलाएं मुफ्त सफर का लाभ ले रही हैं।
स्मार्ट कार्ड का उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अगले सप्ताह से महिलाओं को टोकने का निर्णय लिया है। इसके तहत अगले सोमवार से बस कंडक्टर महिला यात्रियों को कागज वाले पिंक टिकट जारी करने की बजाय पिंक स्मार्ट कार्ड के बारे में पूछेंगे। उन्हें स्मार्ट कार्ड बनवाने की सलाह देंगे।
डीटीसी प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार के अनुसार, बड़ी संख्या में कार्ड जारी होने के बावजूद उनका उपयोग अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया है जिसे बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरु किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने 90 दिन में 10 लाख से ज्यादा पिंक स्मार्ट कार्ड जारी किए। इसके बाद भी कागज वाले पिंक टिकट का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए अब महिला यात्रियों को टिकट जारी करने से पहले पिंक कार्ड के लिए टोका जाएगा।
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो डीटीसी जुलाई में इसे अनिवार्य करने की योजना भी बना रही है। इसका प्रस्ताव जल्द ही मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। डीटीसी पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य करने से पहले भी महिलाओं को इसके प्रति जागरुक करना चाहती है। जिससे अचानक से अनिवार्य होने पर महिलाओं को परेशानी न हो। विभाग का मानना है कि स्मसर्ट कार्ड के जरिए यात्रा करने से महिला यात्रियों के आंकड़ों का बेहतर रिकार्ड तैयार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button