नीट-यूजी पेपर लीक मामला ड्रामेबाज़ी नहीं, माफिया पर वार करें : राहुल
चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के दरवाज़े पर ही ताला
भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को नीट-यूजी पेपर लीक की चिंताओं के बीच टेलीग्राम पर लगाई गई पाबंदियों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक माफिया पर कार्रवाई करने के बजाय छात्रों को निशाना बना रही है। यह कदम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा मंगलवार को भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर एक तय और सीमित समय के लिए रोक लगाने के बाद उठाया गया है। यह रोक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी, जिसमें नीट-यूजी-2026 की दोबारा परीक्षा का दिन और उसके ठीक बाद का समय भी शामिल है।
एक्स पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा कि टेलीग्राम पर बैन. पेपर लीक रोकने के लिए मोदी सरकार का नया हथकंडा यानी, चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के दरवाज़े पर ही ताला लगा दो। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि लाखों छात्र सालों से टेलीग्राम पर पढ़ाई कर रहे हैं और पेपर लीक की समस्या का समाधान इस सुविधा को छीनना नहीं है। पोस्ट में लिखा था कि लाखों छात्र सालों से टेलीग्राम पर पढ़ाई कर रहे हैं . नोट्स, टेस्ट सीरीज़, चर्चा और तैयारी। तो फिर, उस सुविधा को छीनना पेपर लीक का समाधान कैसे हो सकता है.
ऐसे कदमों की असरदारता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लिखा कि और यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित भी नहीं है . देश का हर छात्र यह बात जानता है, और पेपर लीक करने वाला माफिया भी। तो, अगला बैन किस पर लगेगा. व्हाट्सएप पर, परीक्षा के दिन की व्यवस्थाओं पर तंज कसते हुए गांधी ने कहा कि परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी ली जाएगी। कैंची से जेबें काटी जाएंगी। प्रश्न पत्र एयर फ़ोर्स के ज़रिए भेजे जाएंगे। ड्रामेबाज़ी की कोई कमी नहीं होगी। लेकिन समस्या की जड़ पर कोई प्रहार नहीं होगा . क्योंकि पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की नाक के नीचे फल.फूल रहा है और युवाओं को खून के आँसू रुला रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी . ड्रामेबाज़ी छोड़िए। माफ़िया पर प्रहार कीजिए, छात्रों पर नहीं। श्छात्रों की आवाज़. सुनिए . वरना देश के युवा जानते हैं कि अपने हक़ के लिए कैसे लड़ना है। यह बयान तब आया है जब केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुरोध पर टेलीग्राम को ब्लॉक करने का आदेश दिया। एनटीए ने आरोप लगाया था कि संगठित नकल गिरोह इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल 21 जून को होने वाली नीट-यूजी-2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को गुमराह करने और उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए कर रहे थे।



