मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल सफल: महांती

-बंधु मिलन और सम्मान समारोह आयोजित

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष तथा ओडिशा सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने और ओडिशा के गण पर्व रज होने के उपलक्ष्य में आज कटक-चौद्वार के भाजपा नेता संतोष कुमार महांती ने एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया। इस अवसर पर भव्य बंधु मिलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में कटक-चौद्वार विधानसभा क्षेत्र के अनेक भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न शाही पूजा समितियों के वरिष्ठ सदस्य, कीर्तन मंडलियों के सर्वाध्किारी, युवा संघों के प्रतिनिधि, महिला संगठन की नेत्रीगण तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बंधु मिलन और सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संतोष कुमार महांती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा किया है, जिससे देश को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में भाजपा सरकार ने भी अपने 2 वर्ष पूरे कर लिए हैं। जो कार्य पूर्ववर्ती सरकार 24 वर्षों में नहीं कर पाई, उन्हें भाजपा सरकार ने बहुत कम समय में पूरा करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी एवं प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल के नेतृत्व में ओडिशा में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं।
श्री महांती ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद कटक शहर सहित चौद्वार-कटक क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। कटक के प्रसिद्ध चंडी मंदिर के विकास कार्य अंतिम चरण में हैं तथा एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विस्तार और आधुनिकीेरण का कार्य भी शीघ्र पूरा होने वाला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार होने के कारण आने वाले तीन वर्षों में ओडिशा विकास की नई उंचाइयों को छुएगा।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कटक की भाईचाारे की परंपरा को बनाए रखना हम सभी की प्राथमिकता है और पहली बार शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों का एक मंच पर एकत्र होना अत्यन्त सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम में 72 संकीर्तन मंडली के सर्वाधिकारी देवेंद्र साहू, 25 संकीर्तन मंडली के सर्वधिकारी सुरेश चंद्र साहू, सर्वमहंत रवींद्र कस्तिया, 19 संकीर्तन मंडली के सर्वाधिकारी वीरेंद्र साहू, 16 संकीर्तन मंडली के सर्वाधिकारी प्रदीप साहू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ललाटेंदु बड़ू, महिला नेत्री रश्मि रेखा दास, गीता दास, गौतम साहू, डॉ जयन्त पांडा, इन्द्रानी पटना के सरपंच प्रतिनिधि बिन मल्लिक, टांगी-चौद्वार ब्लॉक के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर जेठी, पर्वत क्षेत्र के उपाध्यक्ष प्रभाकर स्वाई, झुनुरानी दास, वर्षारानी पलेई, अंतरराष्टीय अग्रवाल महासंगठन अध्यक्ष संतोषी चौधरी, ध्रुव महापात्र, जगत जीवन महांती सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्री महांती ने पत्रकारों एवं गणमाध्यम प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। अंत में सभी ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के सफलतापूर्वक पांच वर्ष पूरे करने की कामना करते हुए राज्य के निरंतर विकास और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button