हिंद महासागर में भारत का बढ़ता दबदबा

-रणनीतिक मोर्चे पर दुनिया मान रही लोहा

विशेष प्रतिनिधि
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेशेल्स यात्रा ने दोनों देशों के कूटनीतिक इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बेहद व्यापक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस ऐतिहासिक बैठक के बाद भारत और सेशेल्स ने 19 महत्वपूर्ण समझौतों ;डवन्ेद्ध की घोषणा की, जो रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान ; अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। यह यात्रा बेहद ऐतिहासिक क्षण पर हुई है, क्योंकि सेशेल्स अपनी आज़ादी के 50 साल पूरे कर रहा है और दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की 50वीं सालगिरह मना रहे हैं।
राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ व्यापक वार्ता करने वाले मोदी ने कहा कि दोनों इस बात पर सहमत हैं कि हिंद महासागर हमारा साझा घर है और इसलिए इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि हमारी साझा ज़िम्मेदारी है”। मोदी ने हर्मिनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद कहा, हमारा नजरिया हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है।”
इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के बीच आर्थिक साझेदारी का जायजा लिया तथा उद्योगों, कनेक्टिविटी, प्रौद्योगिकी, डिजिटल अवसंरचना एवं अन्य क्षेत्रों में नए अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, हमारा मानना ​​है कि हिंद महासागर हमारा साझा घर है। इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि हमारी साझा ज़िम्मेदारी है। यही भावना हमारे महासागर ;महासागर . क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगतिद्ध विज़न का आधार है।”
मोदी ने कहा कि उनका मानना ​​है कि भारत और सेशेल्स की रक्षा और सुरक्षा  एक.दूसरे से जुड़ी हुई” हैं। उन्होंने कहा, हम इस दिशा में अपना करीबी सहयोग जारी रखेंगे।” प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मज़बूत एवं उसे भविष्य के लिए तैयार बनाने के तौर.तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, हम दोनों देशों के उद्योगों के लिए नए मौकों की तलाश जारी रखेंगे। हम भारत और सेशेल्स के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में भी काम करेंगे। इससे न सिर्फ़ हमारे आपसी व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पूर्वी अफ्रीका और हिंद महासागर क्षेत्र के साथ भी हमारे संबंध मज़बूत होंगे।”
मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों ने सेशेल्स को एक तेज गश्ती पोत उपहार में देने सेशेल्स रक्षा बल को 10 यूटिलिटी वाहन और पांच ष्लेजर रेडियल श्रेणी की नौकाएं सौंपने, सेशेल्स तटरक्षक बल के पोत ष्पीएस जोरोस्टर के पुनर्निर्माण कार्य के पूरा होने तथा डोर्नियर विमान को आधुनिक ग्लास कॉकपिट प्रणाली से उन्नत करने की भी घोषणा की। मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा एक ऐतिहासिक मौके पर हो रही है, क्योंकि सेशेल्स अपनी आज़ादी के 50 साल पूरे कर रहा है और दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की 50वीं सालगिरह मना रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा हिंद महासागर में भारत के लिए सेशेल्स एक विशेष स्थान रखता है। हिंद महासागर भारत और सेशेल्स को अलग नहीं करता, बल्कि यह हमें जोड़ता है।” मोदी ने रविवार को अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान सेशेल्स के विपक्ष के नेता बर्नार्ड जॉर्जेस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने शान्ती समृद्धि और सतत विकास को आगे बढ़ाने” की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button