विशाल बताकर कानपुर की दो युवतियों से शादी करने वाला आगरा का इरशाद गिरफ्तार

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। प्रदेश के इस अति संवेदनशील महानगर में लव जिहाद का खेल लगातार जारी है ,जिसमें दो और लड़कियां जाल में फंस गईं, जिन्हें बाद में पता चला कि उन्हें फंसा कर विवाह करने वाला विशाल नहीं बल्कि इरशाद है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। जिसके बाद मामले की गहन छानबीन भी लगातार जारी है।
इस घटना का संबंध पनकी थाना क्षेत्र से है ,जहां एक मुस्लिम युवक ने अपने को विशाल बताकर दो लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा उनसे शादी भी कर ली।
जानकारी होने पर बजरंग दल वालों ने विरोध करते हुए पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर इरशाद नाम के मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बताया कि इरशाद ने खुद को विशाल बताकर हरदोई की अनुक्रति पांडे से धोखे से शादी की थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी इरशाद ने पीड़िता और उसके बच्चे को कमरे में बंधक बना रखा था और जबरन मीट खाने व धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था । इसी दौरान उसने एक और हिंदू लड़की से शादी की और उसे बहन बताकर दूसरे कमरे में रखा था। पीड़िता द्वारा गुप्त रूप से बजरंग दल से मदद मांगने के बाद पुलिस के सहयोग से यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से आगरा का रहने वाला इरशाद ऑनलाइन जूते का कारोबार करने का दावा करता है । फिलहाल इस गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button