भक्ति और विकास के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ “भजन संध्या एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन”

 

  नई दिल्ली, त्रिलोकपुरी विधानसभा अंतर्गत मयूर विहार स्थित श्री राम मंदिर में माननीय विधायक श्री रविकांत उज्जैनवाल जी की अध्यक्षता में “भजन संध्या एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति, राष्ट्रभाव और जनसहभागिता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण, एकात्मता और राष्ट्रीय विचारधारा के प्रति अमूल्य योगदान का स्मरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के क्षेत्र में हुए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी को सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश मंत्री श्री विनोद बछेती जी तथा मयूर विहार जिला अध्यक्ष श्री विजेंद्र धामा जी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक श्री रविकांत उज्जैनवाल जी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास की इस यात्रा में सहभागी बने। उन्होंने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button