दिल्ली.एनसीआर में मूसलाधार बारिश

-दिल्ली में 160 मिमी, गाजियाबाद में 164 मिमी और ग्रेनो में 62 मिमी

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में दिल्ली.एनसीआर में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। सुबह 8:30 बजे तक हुई इस बारिश से कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक पानी गिर गया है। इसके चलते विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस भारी बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली और आसपास के शहरों में जनजीवन अस्त.व्यस्त हो गया है।
दिल्ली के तुकमीरपुर और खजूरी क्षेत्र में सबसे अधिक 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मयूर विहार में 103 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 90 मिमी और महरौली में 86 मिमी बारिश हुई है। लोदी रोड में 80 मिमी, रिज में 78 मिमी, सफदरजंग में 73 मिमी और पालम में 63 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसके अतिरिक्त, पूसा, लोदी रोड । छतरपुर, आयानगर और नारायणा जैसे कई अन्य इलाकों में 50 से 90 मिमी के बीच बारिश हुई है।
दिल्ली.एनसीआर के पड़ोसी शहरों में भी भारी बारिश हुई है। गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर में 164 मिमी और हिंडन में 134 मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्रेटर नोएडा के टांडा में 62 मिमी वर्षा हुई है। गुरुग्राम में केवीके में 36 मिमी और नॉर्थ कैप यूनिवर्सिटी में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इन सभी क्षेत्रों में जलभराव और यातायात संबंधी समस्याएं देखी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button