एक सिलेंडर में चार किलो गैस कम
गैस एजेंसी का खूब फल-फूल रहा अवैध कारोबार
भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। रसोई गैस के एक सिलेंडर में चार किलो गैस कम हो तो उपभोक्ता को जमकर चूना लग जाता है। चार किलो गैस का बाजार भाव 300 रुपये प्रति किलो हैे तो एक सिलेंडर पर 1200 रुपये का फायदा, कारोबार तगड़ा है। उपभोक्ता का महीने का बजट खराब होता है और परेशानी अलग से झेलनी पड़ती है, जबकि गैस एजेंसियां लाखों का अवैध कारोबार करती हैं।
जब से अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरु हुआ है भारत में गैस की किल्लत की अफवाह फैलाकर गैस एजेंसियां पीछे दरवाजे से गैस कटिंग का कारोबार धड़ल्ले से चला रखी हैं। इसी कड़ी में राजधानी में गैस कटिंग का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। एचपी प्रेम गैस एजेंसी, शॉप नम्बर-6, पॉकेट-सी, सरिता विहार, नई दिल्ली गैस कटिंग के अवैध कारोबार में बेखौफ संलिप्त है। इससे पहले भी भारत पोस्ट ने इस गैस एजेंसी के काले कारनामे को उजागर किया था, लेकिन हिन्दुस्तान पेटोलियम गैस कंपनी ने शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे यह स्पष्ट होता है कि इस अवैध कारोबार में गैस कंपनी के आला अधिकारियों की भी मिलीभगत है।
ताजा घटनाक्रम में प्रेम गैस एजेंसी ने गैस कटिंग के लिए पंकज नाम का ठेकेदार बहाल कर रखा है जिसके अधीन आकाश नाम का डिलवरीमैन जैसे कई लोग अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। इस गैस एजेंसी के सभी सिलेंडर से तीन से चार किलो गैस कटिंग किया जाता है। उपभोक्ताओं ने इस संवाददाता को कई गैस सिलेंडर वजन कर दिखा दिया कि प्रेम गैस एजेंसी के सभी सिलेंडर में तीन से चार किलो गैस कम पाया गया। बिडम्वना है कि दिल्ली सरकार का विभाग भी ऐसे अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। जबकि दिल्ली में गैस किल्लत को लेकर लोगों में रोष है।


