सुप्रीम कोर्ट ने संपूर्ण गोवंश वध के आदेश पर लगाई रोक

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दीए जिसमें तमिलनाडु सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था कि राज्य में बकरीद या किसी अन्य दिन किसी भी गाय या बछड़े की हत्या न हो। तमिलनाडु सरकार द्वारा हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दिए जाने के बाद, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया। राज्य सरकार ने तर्क दिया कि गायों को मारने पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश तमिलनाडु पशु संरक्षण अधिनियम, 1958 के खिलाफ था।
1958 के कानून के तहत, कुछ खास हालात में मवेशियों को मारने की इजाज़त है? जैसे कि अगर जानवर 10 साल से ज़्यादा उम्र का हो या प्रजनन या खेती के काम के लायक न रहा हो, बशर्ते इसके लिए ज़रूरी सर्टिफ़िकेट जारी किया गया हो। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश में ष्सुधार की ज़रूरत है और तुरंत प्रभाव से उस पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने आदेश को चुनौती देने वाली तमिलनाडु सरकार की याचिका पर नोटिस जारी किया है और अगले आदेश तक हाई कोर्ट के निर्देशों पर रोक लगी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button