कानपुर में दो युवकों से लिवइन के चक्कर में जान से हाथ धो बैठी देवरिया की सुंदरी : हत्या के बाद दोनों फरार

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। दो युवकों के साथ लाइव इनके चक्कर में खूबसूरत बताई जाने वाली एक लड़की जान से हाथ धो बैठी । दोनों उसकी हत्या करके फरार हो गए जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
हत्या की सनसनी खेज यह घटना चकरी थाना क्षेत्र में हुई। जहां स्वर्ण जयंती विहार में लिवइन में रह रही 32 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद उसके साथ रहने वाला युवक कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। दो दिन तक महिला के नजर नहीं आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी लाश की शिनाख्त देवरिया से पहुंची मां द्वारा की गई।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रानी नामक महिला करीब 20 दिन पहले ही स्वर्ण जयंती विहार में किराये पर रहने आई थी। उसकी शादी पहले उन्नाव निवासी युवक से हुई थी, लेकिन बाद में तलाक हो गया था। इसके बाद वह एक युवक के साथ लिवइन में रहने लगी। इस बीच एक अन्य युवक भी उसके साथ लिव इन में रहने लगा। मतलब इस महिला के दोनों युवकों के साथ संबंध थे।
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ माह पहले किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था और इस संबंध में मुकदमा चल रहा था। फिलहाल इस घटना के बाद आरोपी दोनों युवक फरार हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी तलाश करने के साथ ही घटना में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button