जयराम कन्या महाविद्यालय की एनसीसी छात्राओं ने रोपड़ पंजाब सीएटीसी कैंप में किया शानदार प्रदर्शन

जयराम कन्या महाविद्यालय की 5 एनसीसी कैडेट्स का गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन हुआ

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 17 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय जयराम कन्या महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की छात्राओं ने एनसीसी अकादमी रोपड़ (पंजाब) में 7 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। इस दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भारत के विभिन्न राज्यों के 6 स्कूलों और 11 कालेजों के कुल 325 कैडेट्स ने भाग लिया। एनसीसी की सीटीओ डा. प्रीति शर्मा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने इस शिविर में सराहनीय प्रदर्शन किया। जयराम कन्या महाविद्यालय की 5 कैडेट्स अमनदीप घुम्मन, जिया, अनु सिद्धू, जसप्रीत कौर एवं मानसी को गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयनित किया गया, जबकि 2 कैडेट्स खुशी चौहान और तमन्ना का चयन टीएससी (थल सैनिक शिविर) के लिए हुआ। महाविद्यालय प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कहा कि महाविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि इन छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। क्योंकि ये उपलब्धियां कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक हैं। उन्होंने सीटीओ डा. प्रीति शर्मा को एवं कैडेट्स को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button