टेंपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च में ईस्टर पर्व मनाया

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 20 अप्रैल।  धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में टेंपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च में, रविवार सुबह ईस्टर पर्व अर्थात प्रभु यीशु के पुनः जीवित होने के दिन को बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। चर्च ने ईस्टर की आशा का जश्न मनाने के लिए सभी का स्वागत किया, इस पावन अवसर पर बिशप पॉल भट्ट एवं पास्टर शॅरन भट्ट ने चर्च की सभी सदस्यों की तरफ से समस्त शहर वासियों को ईस्टर की शुभकामनाएं दी।  चर्च में आये सभी भगतो को आशीर्वचन देते हुए कहा की , जैसे प्रभु यीशु ने कहा है वैसे ही कि यह ईस्टर दिवस हमारे शहर में आशा और मेल मिलाप लाये और दिलों को प्यार और शांति से भर दे।” उन्होंने आमजन को कहा की प्रभु यीशु ने बोला था की सब मिलकर रहे इकठा रहे तभी देश बढेगा आपस में बिलकुल भी द्वेष न रखे समाज के लिए काम करे जरूरतमंद की मदद करे।  बिशप पॉल भट्ट ने शहर के लिए प्रार्थना मैं कहा “हमारे शहर को एक उज्ज्वल और धन्य ईस्टर की आशीष मिले ,जो नए जीवन के वायदे से भरा हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button