एक काम देश के नाम संस्था द्वारा रघुबीर नगर में हैल्थ कैम्प का आयोजन।
नई दिल्ली -समाजिक संस्था एक काम देश के नाम द्वारा रघुबीर नगर ई ब्लाक में हैल्थ कैम्प का आयोजन किया गया यह संस्था राजीव बब्बर द्वारा संचालित है,आज हैल्थ कैम्प में पश्चिमी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी , वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष आर्य , निगम पार्षद शशि तलवार , राजौरी गार्डन के मंडल अध्यक्ष रवि देवीपूजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन आनन्द , समाजिक कार्यकर्ता अल्का सिरसा , मनप्रीत सिंह हंसपाल , जिला मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर , आदि मौजूद रहे।
हैल्थ कैम्प में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वस्थ जांच करवाई इस कार्यक्रम के संयोजक राजौरी गार्डन मंडल के मंडल प्रतिनिधि विनय राणा थे। उन्होंने सभी प्रमुख लोगों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।इस हैल्थ कैम्प में नजर की जांच कर चश्मे बांटे गए, रक्त जांच एवं दांतों की जांच की गई। गोरतलब है कि यह संस्था समय-समय पर ऐसे जनकल्याणकारी कैम्प विभिन्न स्थानों पर लगाती रहती है।




