थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा लूट/चोरी की तीन घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा लूट/चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस टीमों का गठन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसी क्रम में आज दिनांक 13.06.2025 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर लूट/चोरी की तीन घटनाओं का सफल अनवारण कर प्रकाश में आए 02 अभियुक्तो 1. अंश मिश्रा उर्फ राज मिश्रा पुत्र स्व0 अमित मिश्रा निवासी जलालपुर निकट मुस्कान लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 2. मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद मियां निवासी तुलसी मेडिकल स्टोर के सामने झोपड़पट्टी लखपेड़ा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को बाबा मक्कादास कुटी के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से लूट का एक अदद मोबाइल फोन वीवो व एक अदद पर्स सहित 520/-रुपये नकद, एक अदद अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा करातूस.12 बोर एवं घटना में प्रयुक्त/चोरी की एक अदद मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स UP 41 BJ 0938 बरामद कर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 590/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम असलम पंजीकृत किया गया।

*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का एक गैंग है जो लूट/चोरी जैसी घटनाएं कारित करते है। अभियुक्तगण द्वारा उक्त मोबाइल फोन को आरएस लान के पास से व पर्स सहित नकदी को बड़ेल चौराहा से छीनना स्वीकार किया गया एवं मोटर साइकिल को मोहल्ला विजयनगर से चोरी करना स्वीकार किया गया है।

*नामपता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. अंश मिश्रा उर्फ राज मिश्रा पुत्र स्व0 अमित मिश्रा निवासी जलालपुर निकट मुस्कान लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2. मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद मियां निवासी तुलसी मेडिकल स्टोर के सामने झोपड़पट्टी लखपेड़ा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी

*बरामदगी-*
1. एक अदद मोबाइल फोन वीवो (लूट से सम्बन्धित)
2. एक अदद पर्स सहित 520/-रुपये नकद (लूट से सम्बन्धित)
3. एक अदद अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा करातूस.12 बोर
4. घटना में प्रयुक्त/चोरी की एक अदद मोटर साइकिल हीरो एचएफ डीलक्स UP 41 BJ 0938

*अनावरित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 588/25 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 589/25 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 543/25 धारा 303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी

*संक्षिप्त विवरण-*
*1.* वादी श्री आशुतोष पटेल पुत्र संतोष कुमार निवासी अलुवामऊ पो0 भिटौरा लखन थाना कोठी जनपद बाराबंकी हालपता-एमडी कालेज के पास थाना को0 नगर बाराबंकी द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 11.06.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एम0बी0 कालेज के पास स्थित अपने किराए के मकान से सब्जी लेने जा रहे थे तभी सम्राट समोसा के पास मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात व्यक्ति जबरदस्ती उनका वीवो कम्पनी का मोबाइल छीनकर भाग गये। उक्त तहरीर पर मु0अ0सं0 588/2025 धारा 309(4) बीएनएस मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया।

*2.* वादी श्री राजाराम पुत्र रामऔतार निवासी कार्तिक विहार कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 10.06.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत ग्यास नगर नेशनल पैलेश के सामने लगे मेले से मैं व मेरी दोनों पुत्रियां रेनू व बबली मेला देखकर वापस अपने घर आ रहे थे तभी रास्ते में बड़ेल चौराहा के पास मोटरसाइकिल सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जबरदस्ती मेरी बेटी रेनू के हाथ से पर्स छीन लिया गया जिसमें करीब 03 हजार रुपये थे। उक्त सूचना पर मु0अ0सं0- 589/2025 धारा 309(4) बीएनएस बनाम मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति नामपता अज्ञात पंजीकृत किया गया।

*3.* वादी श्री शिवशंकर पुत्र रामनाथ निवासी जकरिया मजरे बुधवारा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 30.05.2025 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला विजयनगर के सामने मुनेश्वर की दुकान पर मोटर साइकिल खड़ी कर समोसा ले रहा था कि तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल चोरी कर लिया गया। उक्त सूचना पर मु0अ0सं0- 543/2025 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button