समाज को नशे के खिलाफ एकजुट होना जरूरी- श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह*
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी नशा 
गुरुवार को एडीआर भवन जनपद न्यायालय परिसर में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह ने की। न्यायाधीश सिंह ने बताया कि 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि दुनिया भर में नशे से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नशे की लत बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपनी गिरफ्त में ले चुकी है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि लोग नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में जानते हुए भी इसका सेवन कर रहे हैं। नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। समाज को इस बुराई के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वादकारी और अधिवक्तागण भी मौजूद रहे।




