मोबाईल फ़ोन चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार ।  

 

*अश्विनी वालिया*
जिला पुलिस ने मोबाईल फ़ोन चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 पुलिस की टीम ने मोबाईल फ़ोन चोरी करने के आरोप में दीपक वासी कोरमापुर जिला उन्नाव यूपी को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोबाईल फ़ोन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 जुलाई 25 को थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में संदीप कुमार वासी नई बस्ती मिर्जापुर जिला उन्नाव यूपी ने बताया कि उसने पीपली अनाज मंडी के पास दुकान निर्माण के कार्य का ठेका लिया हुआ है। दिनांक 14 जुलाई की रात को निर्माणाधीन दुकान में वह खाना बना रहा था। उसी समय एक लड़का वहां आया और उसका फ़ोन उठाकर मौके से भाग गया। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई ।
दिनांक 15 जुलाई 2025 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक गिरवर शर्मा, मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार व सिपाही विकास कुमार की टीम ने मोबाईल फ़ोन चोरी करने के आरोपी दीपक वासी कोरमापुर जिला उन्नाव यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा मोबाईल फ़ोन बरामद किया गया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button