महाराणा प्रताप नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव में अशोक कुमार पोद्दार बने अध्यक्ष
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो गया। इस संगठनात्मक चुनावी कार्यक्रम के बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस लाइन के पूर्व महाराणा प्रताप नगर बसाया गया। इसमें जिलेभर के विभिन्न जाति व समुदाय के सदस्यों ने अपना आशियाना बनाया है। सब आपस में सौहार्दपूर्ण माहौल में जीवन यापन करे। इसके लिए कुछ सामाजिक सरोकार जनकल्याण एवं अन्य उद्देश्यों के पूर्ति के लिए संघ संगठन आवश्यक है। दूसरे कार्यकाल के लिए एसोसिएशन का पुनर्गठन जरूरी है। सभा में प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन लोगों ने कार्यकारिणी सदस्यों के चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से अशोक कुमार पोद्दार को अध्यक्ष, धीरज कुमार सिंह को सचिव तथा मणिभूषण सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं प्रबंध समिति के सदस्यों में अरविंद गुप्ता, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र पासवान, हीरालाल कुमार, नीरज कुमार भारती, मुख्य संरक्षक पद पर अमितेश कुमार सिंह, संरक्षक सुबोध पोद्दार, मदन साह एवं संस्थापक प्रतिनिधि में सुमन कुमार सिंह का चयन किया गया।
