लालू प्रसाद अपने सालों को मुख्यमंत्रित्व काल में पद प्रतिष्ठा प्रदान करने में संलग्न रहे!
विचार विमर्श :
– अशोक चौधरी
जदयू नेता और वर्तमान में बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री
राजीव कुमार झा बिहार में राज्य सरकार के द्वारा सारण कुणाल को बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद का सदस्य बनाए जाने पर तेजस्वी यादव ने आपत्ति का भाव प्रकट किया था और माननीय मंत्री अशोक चौधरी पर दामाद को इस तरह से सरकारी संस्थाओं के सदस्य के रूप में नामांकित करवाकर फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था। यह अच्छा है कि अशोक चौधरी ने मीडिया में अपना वक्तव्य जारी किया है और कहा है कि सायण कुणाल मेरे दामाद होने से पहले किशोर कुणाल के बेटे हैं और आर एस एस के स्वयं सेवक हैं और उनको उसी हैसियत से सरकार के द्वारा बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्होंने समाज के प्रति सायण कुणाल के पिता किशोर कुणाल की धार्मिक सामाजिक सेवाओं को भी याद किया है और कहा है कि महावीर मंदिर के अलावा किशोर कुणाल ने पटना में लोक सेवा के लिए अनेकों अस्पताल बनवाए। अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव को अपने पिता के कार्य काल में उनके द्वारा राजद और सरकार में फैले भाई भतीजावाद के बारे में पता करने की सलाह भी दी है और कहा है कि लालू प्रसाद अपने सालों को मुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक प्रश्रय पद प्रतिष्ठा प्रदान करने में संलग्न रहे।



