7 अगस्त को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले पोषण पाठशाला कार्यक्रम में वेब लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं लाभार्थी

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

बाराबंकी, 06 अगस्त। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जन-मानस एवं लाभार्थियों को आई०सी०डी०एस० विभाग की सेवाओं पोषण प्रबन्धान् कुपोषण से बचाव के उपाय एवं पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में माननीय मंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार, उ०प्र० एवं माननीय राज्य मंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार, उ०प्र० के अध्यक्षता में “पोषण पाठशाला का आयोजन दिनांक 07.08.25 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से अपरान्ह 01.30 बजे के मध्य किए जाऐगा। इस कार्यक्रम का मुख्य थीम स्टंटिंग की समझ और समाधान-जन्म के पहले 06 माह पर विशेष ध्यान” है। इस पोषण पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा इस सम्बन्ध में हिन्दी में विस्तार से चर्चा की जायेगी तथा वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों व अन्य द्वार पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया जायेगा। इस कार्यक्रम का लाइव वेब-कास्ट वेब लिंक https://webcast.gov.in/up/icds पर किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जनपद स्तर पर एन०आई०सी० तथा जनपद के समस्त ऑगनवाड़ी केन्द्रों पर किया जायेगा। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी आप जन-मानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकता है। आँगनवाड़ी कार्यकत्री अपने स्मार्टफोन के द्वार वेब लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेगी। उक्त कार्यक्रम में समस्त ऑगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा अपने केन्द्र पर गर्भवती महिलाए, धात्री माताओं व अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button