बाराबंकी बदलते मौसम से बढ़ी बीमारियां जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़
बलवान सिंह चीफ ब्यूरो बाराबंकी* जिले में बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है जिला अस्पताल बाराबंकी में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है खास कर बुखार खांसी बलगम बदन दर्द और त्वचा रोग से पीड़ित अस्पताल का रुख कर रहे हैं जिससे ओपीडी में रोजाना मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है
*प्रतिदिन 200 से 250 मरीज पहुंच रहे हैं ओपीडी*
जिला अस्पताल के चेस्ट फिजिशियन डॉक्टर संदीप कुमार ने बताया की मौसम में अचानक बदलाव के चलते मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 200 से 250 मरीज आ रहे हैं इनमें अधिकतर लोग बुखार खांसी जुकाम और हाथ पैरों में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं
*तेजी से फैल रहे चर्म रोग*
वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसपी यादव ने कहा कि मौसम बदलने के साथ-साथ दाद खाज खुजली और अन्य त्वचा संबंधी रोग तेजी से फैल रहे हैं उन्होंने लोगों को सलाह दी की
साफ सफाई पर ध्यान दें
गीले कपड़े पहनने से बचे
बच्चों को धूप में रखें
हमेशा साफ और सूखे कपड़े का उपयोग करें
*अस्पताल पर बढ़ा दबाव*
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर बीपी सिंह ने स्वीकार किया कि बढ़ती मरीजों की संख्या से अस्पताल पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड और एक्ससरे विभाग में अक्सर जाम की स्थिति रहती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से मरीजों की सेवा में जुटी हुई है
डॉक्टर बीपी सिंह ने कहा मरीज को बेहतर इलाज और समय पर दवाइयां देना हमारी पहली प्राथमिकता है किसी भी मरीज के साथ लापरवाही नहीं बरती जाएगी




