भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक, दो नामों और फर्जी आधार कार्ड का खुलासा

अजित प्रसाद :
सिलीगुड़ी : भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित पानीटंकी इलाके में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान पहले भारतीय नागरिक के रूप में हुई थी, लेकिन बाद में पूछताछ में वह बांग्लादेशी निकला।

एसएसबी जवानों के अनुसार, युवक ने सीमा पार करते समय भारतीय आधार कार्ड दिखाया, जिसमें उसका नाम ‘रातुल खान’ दर्ज था। लेकिन उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद जवानों ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से बांग्लादेश का नागरिक पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया, जिसमें उसका नाम ‘मोहम्मद मानिक’ लिखा हुआ था।

पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश के लालमोनिरहाट का निवासी है और अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की थी। पकड़े गए युवक के पास से भारतीय फर्जी आधार कार्ड भी मिला है, जो कथित तौर पर भारत में घुसपैठ करवाने वाले दलालों द्वारा तैयार किया गया था।

एसएसबी ने युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खड़िबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया है। आज उसे शिलिगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button