बाप नंबरी बेटा 10 नंबरी बाराबंकी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा पिता पुत्र को किया गिरफ्तार
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* स्वॉट/सर्विलांस व थाना बड्डूपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अन्तर्जनपदीय चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की घटना से सम्बन्धित नकदी, 258 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद- जनपद में चोरी की घटनाओं पर रोकथाम लगाने व चोरी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना बड्डूपुर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24.08.2025 को 02 अभियुक्तों 1. दिनेश अवस्थी पुत्र स्व0 बेचेलाल 2. मनोज कुमार अवस्थी पुत्र दिनेश अवस्थी निवासीगण ग्राम कितुरी थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर को ग्राम टड़वानानकारी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की घटना से सम्बन्धित 26,070/-रुपये नकद, 258 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल UP 34 DS 8070 बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 257/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ व जांच में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण रिश्ते में पिता-पुत्र हैं तथा घटना करने से पहले उस जगह की रेकी करते हैं, रेकी के पश्चात शातिर तरीके से घटनाएं कारित करते हैं। अभियुक्तगण आस-पास के जनपदों में रेकी कर घटना को अंजाम देते हैं। अभियुक्तगण द्वारा चोरी किये गए रुपयों से अवैध मारफीन खरीदकर उसको बेचने का काम भी करते हैं। अभियुक्तगण दिनांक 20.8.2025 को थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत रीवा सीवा बाजार स्थित जय मां ट्रेडर्स की दुकान पर आये और दुकानदार से सीमेंट की मांग की, दुकान का मालिक सीमेंट देने के लिए बगल के गोदाम से सीमेंट लेने चला गया उसी समय अभियुक्तगण द्वारा गल्ले में रखे करीब 94,000/- रुपये चोरी कर लिए गए तथा बरामद मोटर साइकिल UP 34 DS 8070 से भाग गए। जिस सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 247/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। मैनुअल इंटेलीजेंस व डिजिटल डेटा के आधार पर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त घटना से मिले हुए रुपयों में से कुछ रुपयों की मारफीन खरीदकर उसको बेचने की फिराक में थे। अन्य जनपदों से भी अभियुक्तगण के सम्बन्ध में व घटनाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. दिनेश अवस्थी पुत्र स्व0 बेचेलाल निवासीगण ग्राम कितुरी थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर
2. मनोज कुमार अवस्थी पुत्र दिनेश अवस्थी निवासी ग्राम कितुरी थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर
*बरामदगी-*
1. 26,070/-रुपये नकद,
2. 258 ग्राम अवैध मारफीन
3. हीरो स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल UP 34 DS 8070बरामद


