हम वादा नहीं इरादा करके आए, सरकार में आने पर वादे होंगे पूरे: अमिता भूषण

सदर प्रखंड क्षेत्र के सांख पंचायत के तुलसीपुर, नवटोलिया, तरैया, बड़ी सांख, छोटी सांख, मुबारकपुर गांवों में पूरी की पदयात्रा

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण की पदयात्रा शनिवार को भी जारी रही। श्रीमती भूषण ने सदर प्रखंड क्षेत्र के सांख पंचायत के तुलसीपुर, नवटोलिया, तरैया, बड़ी सांख, छोटी सांख, मुबारकपूर आदि गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पदयात्रा में शामिल हुए। लोगों का मानना था कि वर्तमान जनप्रतिनिधियों के विकास के प्रति उदासीनता ने बदलाव का रास्ता साफ़ कर दिया है। लोग अपना मन बना चुके हैं। घर-घर अधिकार और माँ बहिन योजना की चर्चा भी लोगों के विमर्श के केंद्र में था। लोग भूमिहीन परिवारों को दो से तीन डिसीमल जमीन देने के महागठबंधन की भविष्य में आने वाली सरकार के निर्णय से भी काफी खुश दिखे। श्रीमती भूषण ने कहा कि हम वादा नहीं इरादा करके आए हैं। हम सरकार में आने के बाद अपने घोषणापत्र में किए गए हर वादे को लागू करेंगे। आज बिहार की हालात पर वर्तमान सरकार सिर्फ वोट की राजनीत कर रही है ना तो उन्हें युवाओं की चिंता है ना ही महिलाओं की। ना ही गरीब मजदूरों की चिंता है। हां अगर चिंता है तो सिर्फ और सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है। हमारी कुर्सी कैसे कायम रहे। चाहे पढ़े लिखे युवाओं को रोड किनारे ठेला ही क्यों नहीं लगाना पड़े। आज बिहार की हालात बद से बदतर है। महिला अपने आपको असुरक्षित महसूस करती है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, श्रीकांत राय, सोहित तांती, बलराम तांती, नरेश राय, मो मतीन, जयप्रकाश गुप्ता, पंचायत अध्यक्ष अशोक साह, नरेश साह, मो ईमरान, मो एजाज, धर्म भारती, मो अमहर, नरेश साह, छोटन साह, ऐनुल, नवीन कुमार, सुरेश साह, चरित्र साह, नीरज तांती, महेंद्र चौधरी, मो मासूम, गोखुल सदा सहित सैकड़ों ग्रामीण साथ में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button