छात्रा का अपहरण और बलात्कार हत्याकांड की हो उच्चस्तरीय जांच: भाकपा-माले

घटना का उदभेदन कर दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल से सजा सुनिश्चित कर पीड़ित परिवार को मिले 25 लाख

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। 2 अक्टूबर को चेरियाबरियारपुर थानान्तर्गत आठवीं वर्ग की छात्रा दुर्गा मेला देखने घर से गई थी। इसी दौरान आपराधियों ने अपहरण कर बलात्कार और हत्याकांड को अंजाम दिया। इसी घटना को लेकर भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने पार्टी नेता चन्द्रदेव वर्मा, नवल किशोर, शैलेन्द्र सिंह, दीपक कुमार को चार सदस्यीय जांच दल को घटनास्थल पर भेजकर जघन्य अपराध की जांच पड़ताल किये। जांच के दौरान पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मिलकर विस्तार से घटना की जानकारी प्राप्त की। लोगों ने बताया कि दुर्गा मेला देखने गई छात्रा घर जब नहीं लौटी, तो घर परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन नहीं मिली। लोगों ने बोला छात्रा की अपहरण कर बलात्कार और हत्याकांड को अंजाम दिया गया। लाश नंगी अवस्था में जदयू के पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के विवाह भवन के पीछे पोखर से मिली है। जब से लाश मिली है, तब से विवाह भवन के रात्री प्रहरी फरार है। आम लोगों की आशंका घटना में पूर्व मंत्री के पति की संलिप्ता है। इसी कारण लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है और गुस्सा जाहिर हुआ है। भाकपा माले के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद और जांच दल में शामिल नेताओं ने जघन्य अपराध की घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि दलित, पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यक समुदाय के महिलाओं व बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्याकांड को अंजाम अपराधी खुलेआम दे रहा है। डबल इंजन भाजपा व जदयू की सरकार संरक्षण दे रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है और महिलाओं, बच्ची अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। सुशासन का राज खत्म हुई है। महाजंगल राज कायम हो गया है। छात्रा के अपहरण और बलात्कार हत्याकांड का उदभेदन जिला प्रशासन तत्काल करने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button