राजीव गांधी की जयंती पर PRO SPORT LEAGUE INDIA ने आयोजित की भव्य बॉडीबिल्डिंग एवं पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
नई दिल्ली। राजीव गांधी की जयंती के पावन अवसर पर PRO SPORT LEAGUE INDIA (PSL) द्वारा 16th Mr. & Miss India Bodybuilding & Powerlifting Championship 2026 का भव्य आयोजन दिल्ली के कालकाजी में किया गया।
इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पावरलिफ्टिंग के विभिन्न फॉर्मेट में लगभग 300 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार, सप्लीमेंट्स, शील्ड एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, गणमान्य मेहमानों एवं कोचों का भी PRO SPORT LEAGUE INDIA की ओर से विशेष रूप से सम्मान किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर PSL के CEO सुरेंद्र कालीरमन ने संकल्प लिया कि राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, ताकि देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले।
कार्यक्रम में PSL के MD नदीम खान ने आए हुए मुख्य अतिथियों, विशिष्ट मेहमानों, कोचों एवं खिलाड़ियों का सम्मान किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रो स्पोर्ट लीग इंडिया (PRO SPORT LEAGUE INDIA) का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, फिटनेस को बढ़ावा देना और देश की प्रतिभाशाली खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना है।



