बिहार में छिटपुट घटनाओं के बीच 3 बजे तक 53 प्रतिशत से अधिक मतदान,बूथों पर लंबी कतारें

उषा पाठक/अपर्णा कुमारी

पटना,6 नवंबर 2025 बिहार में प्रथम चरण में 121 सीटों पर हो रहे मतदान के दौरान आज दोपहर तीन बजे तक 53 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े।मतदान केन्द्रों पर अभी भी मतदाताओं की कतारें लगी है।

इस बीच लखीसराय में उप मुख्यमंत्री बिजय सिन्हा के काफिले पर हमले एवं दरभंगा में पूर्व डीजीपी आर के मिश्रा के अनशन पर बैठने की घटनाओं के साथ अन्य कई स्थानों पर छिटपुट झड़पे होने की खबर है।कुछ स्थानों पर शुरु में ईवीएम में गड़बड़ी को समय दे दूर कर लिया गया।

आयोग के सूत्रों ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि सभी सीटों पर शांति पूर्ण मतदान जारी है।अभी तक कहीं से किसी गड़बड़ी की शिकायत नहीं है। दोपहर 3 बजे तक 53 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े हैं।

राज्य के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान चल रहा है। इसके लिए 18 जिलों में 45341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।प्रथम चरण में करीब पौने चार करोड़ मतदाता 1314 प्रत्याशियों के किश्मत का फैसला करेंगे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रथम चरण में सबसे अधिक पटना जिले में 14,मुजफ्फरपुर 11,दरभंगा, समस्तीपुर एवं सारण में10-10, वैशाली एवं सीवान 8-8, बेगूसराय, नालंदा एवं भोजपुर 7-7,गोपालगंज 6,सहरसा, बक्सर,मधेपुरा एवं खगड़िया 4-4,मुंगेर 3 तथा लखीसराय एवं शेखपुरा जिलों में 2-2 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button