हैदराबाद में काम के दौरान बंगाल के प्रवासी मज़दूर की मौत
अजित प्रसाद /मालदा, पश्चिम बंगाल :हैदराबाद में काम करने गए एक प्रवासी मज़दूर की मौत की खबर से मालदा जिले में शोक व्याप्त है।मालदा जिले के कालियाचक – 2 ब्लॉक के बंगिटोला ग्राम पंचायत के सादिपुर निवासी तारेक शेख की काम करते समय हृदयगति रुकने से मौत हो गई।
घटना के दो दिन बाद उसका शव गांव लाया गया। शव आते ही पूरे इलाके में शोक दौड़ पड़ी. घटना की जानकारी मिलते ही मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं मंत्री सबीना यासमीन पीड़ित परिवार के घर पहुँचीं। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
परिजनों का कहना है कि तारेक शेख रोज़गार की तलाश में हैदराबाद गया था, लेकिन अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया।


