कानपुर में जोरों पर कन्हैया का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां

 

 

सुनील बाजपेई

कानपुर। यहां पूर्ण परमेश्वर कर्म योगी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। आज 26 अगस्त को उनके इस जन्म उत्सव को भव्य तरीके से मनाने के लिए इस्कान और जे के मंदिर जैसे प्रतिष्ठित मंदिरों में हर तरह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की इन्हीं तैयारियों के तहत आस्था के केंद्र अति प्राचीन व ऐतिहासिक जनपद देहात के बुधौली में स्थित हरदेव जी, रसधान में स्थित केशवदेव जी के मंदिरों के अलावा कहिंजरी का राधा कृष्ण मंदिर में भव्य श्रंगार के साथ तैयारियां अंतिम चरण में हें। इन मंदिरों में अब कान्हा के आगमन का इंतजार है।

क्षेत्रीय ग्रामीणों के मुताबिक सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बुधौली गांव में हरदेव जी व रसधान कस्बे में केशवदेव जी महाराज के गुप्त कालीन मंदिर लोगों की आस्था व आराधना के प्रमुख केंद्र हैं।
किवदंती के अनुसार रसधान नरेश अनूप गिरि के कार्यकाल में 1804 ईसवीं में रसधान व बुधौली में मंदिरों का निर्माण कराया था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इन मंदिरों में ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करने व विशेष पूजन से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। रसधान नरेश का यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था व आराधना का केंद्र है।
इधर रसूलाबाद तहसील क्षेत्र कहिजरी गांव स्थित 150 वर्ष पुराना राधा कृष्ण मंदिर भी श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां के सेठ राम नारायण ने अपनी पूरी संपत्ति इस मंदिर के निर्माण में लगा दी थी। यहां जन्माष्टमी के मौके पर यहां एक पखवारे तक भजन कीर्तन होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button