कर्सियांग (दार्जिलिंग) के सीतांग में दर्दनाक कार तीन की मौत
दुर्घटना मैं चालक गंभीर रूप से घायल।
अजित प्रसाद /सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के पास कर्सियांग के सीतांग (Sitong) में एक दर्दनाक कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार रात कर्सियांग से सीतांग लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यह दुर्घटना रविवार रात को हुई थी, लेकिन स्थानीय लोगों को इसका पता आज सुबह चला। कारण यह है कि रात में शांत पहाड़ी इलाके में किसी को भी कार के खाई में गिरने की जानकारी नहीं मिल पाई। आज सुबह जब लोगों ने कार को खाई में पड़ा देखा, तब बचाव अभियान शुरू किया गया।मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बिगिन भुजेल, रूपेन खावाश और रमेश गुरुंग के रूप में हुई है। मृतक बिगिन भुजेल स्थानीय पंचायत सदस्य थे और बीजीपीएम (BGPM) दल के सदस्य थे।

