कुरुक्षेत्र – सावन के पहले सोमवार शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
अश्विनी वालिया कुरुक्षेत्र
आज सावन माह का पहला सोमवार है ऐसे में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में शिवलिंग को जल चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं , ऐसा ही नजर कुरुक्षेत्र के प्राचीन कालेश्वर शिव मंदिर में भी देखने को मिल रहा है यहां रुद्राभिषेक का अपना विशेष महत्व है और यह उत्तर भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां पर भगवान शिव बीना नदी के विराजमान है।
मंदिर के पुजारी राकेश शुक्ला का कहना है कि सावन माह में शिव की पूजा का विशेष महत्व रहता है, इस बार सावन में चार सोमवार पढ़ रहे हैं और हर सोमवार की पूजा का अपना महत्व है उन्होंने कहा कि जो भक्त जिस जिस मनोकामना के साथ सावन के सोमवार को पूजा करता है वह पूर्ण होती है।
वही रुद्राभिषेक कराने पहुंचे कदम सिंह का कहना है कि उनकी मनोकामना पूरी होने के बाद वह मंदिर में रुद्राभिषेक करने के लिए पहुंचे हैं और इस मंदिर में जो भक्ति जैसी मनोकामना लेकर आता है उसकी वह मनोकामना पूरी होती है इसी के साथ उन्होंने सभी भक्तजनों को सावन माह की शुभकामनाएं भी दी।




