सिलीगुड़ी हॉकर्स कॉर्नर व्यवसायी समिति तीसरी बार फिर भाजपा जीत का परचम लहराया।
टीएमसी माकपा गठबंधन को मिली करारी हार,
अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: शहर के हृदय स्थली कहे जाने वाले वार्ड 18 के सिलीगुड़ी हॉकर्स कॉर्नर व्यवसायी समिति के चुनाव में एक बार फिर भाजपा समर्थित कमेटी तीसरी बार विजेता बनी है। टीएमसी नेता अमर चंद्र पाल उर्फ बबलू पाल के नेतृत्व में मकपा समर्थित उम्मीदवारी के साथ संयुक्त 21 उम्मीदवार उतारा था। जबकि पूर्व कमेटी के सचिव प्रदीप राय के नेतृत्व वाली कमेटी ने उन्हें 15- 6 से पराजित किया। सचिव प्रदीप राय ने कहा कि यह जीत कमेटी के सदस्यों की जीत है। कमेटी के सभी सदस्य नहीं चाहते कि कमेटी के चुनाव में कोई भी भ्रष्टाचार से जुड़े सदस्य जीतें। हम सभी सदस्यों के आभारी है कि उन्होंने पुरानी कमेटी पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताकर हैट्रिक लगाने का मौका दिया। बताया कि सिलीगुड़ी बृहत्तर खुदरा व्यवसायी समिति के संचालन में सिलीगुड़ी हॉकर्स कॉर्नर व्यवसायी समिति का चुनाव रविवार 7 दिसंबर को संपन्न हुआ। व्यवसायी समिति के चुनाव में 21 सीटों के लिए कुल 42 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदाताओं की संख्या लगभग 1 हजार 38 है। इस चुनाव को लेकर संयुक्त उम्मीदवारों की टीम ने बीते गुरुवार को एक पत्रकार सम्मेलन में पूर्व अध्यक्ष अमर चंद पाल ने संयुक्त उम्मीदवारों का परिचय कराते हुए कहा कि वे 100 प्रतिशत जीत को लेकर आश्वस्त है । उन्होंने कहा कि मार्केट की सड़कों को ग्राहकों की सुविधानुसार व्यवस्थित किया जाएगा ताकि आने-जाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे सभी व्यापारियों से बातचीत कर मार्केट के विकास और व्यापारियों के हित में काम करेंगे। संयुक्त उम्मीदवारों को विश्वास है कि जीत मिलने के बाद वे मार्केट की स्थिति में सकारात्मक बदलाव और सुधार ला पाएंगे। लेकिन यहां के व्यापारियों ने अमर चंद्र पाल उर्फ बबलू पाल की बातों पर विश्वास नहीं किया और भाजपा समर्थित पुरानी कमेटी पर फिर से अपना भरोसा जताया। इस जीत से जहां ज्यादातर कारोबारियों में उत्साह है वही दूसरी ओर फिर टीएमसी माकपा संयुक्त टीम को मायूस होना पड़ा है।




