बंगाल : एसआईआर लागू होने के बाद सीमा पर बांग्लादेशियों की भारी भीड़, वतन वापसी की होड़
अजित प्रसाद (विशेष संवाददाता ),उतर 24 परगना , पश्चिम बंगाल : उतर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर के हाकिमपुर सीमांत पर आज फिर बांग्लादेशी नागरिकों की भीड़ देखने को मिली, जो अवैध रूप से भारत में रहने के बाद सीमा पार कर अपने देश वापस जाने की होड़ में हैं। सीमा पर सौ से अधिक बांग्लादेशी नागरिक मौजूद हैं और सीमा पार कर बांग्लादेश लौटने का इंतजार कर रहे हैं। ये सभी वे लोग हैं जो कथित तौर पर अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। पिछले कुछ दिनों से लगातार भीड़ देखी जा रही है और आज (अभी तक) यह संख्या 100 के आसपास है। वे सीमा पार कर बांग्लादेश जाने के मौके का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जो बांग्लादेशी घुसपैठिए इतने दिनों से अवैध रूप से भारत में रह रहे थे, वे SIR (नागरिकता सत्यापन या संबंधित नियम) लागू होते ही बांग्लादेश वापस जाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कारणवश, बांग्लादेशी नागरिक या तो पूरे परिवार के साथ या अकेले सीमा पर पहुंचे हैं।



