बेतिया पुलिस की बड़ी सफलता — केला की पेटियों में छिपी 648 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

 

_रमेश ठाकुर – बेतिया पश्चिम चंपारण_बेतिया पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 648 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तड़के करीब दो बजे कुमारबाग थाना क्षेत्र के कैथवलिया चौबे टोला जुमन मियां रोड पर की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की महिंद्रा पिकअप (रजिस्ट्रेशन संख्या BR22GB1623) में केला की पेटियों में छिपाकर उत्तर प्रदेश से बिहार शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना की पुष्टि होते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया।

जिला आसूचना इकाई के सहयोग से तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम ने सुबह करीब 3:00 बजे बताए गए मार्ग पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध महिंद्रा पिकअप को रोका गया। तलाशी में वाहन से 75 पेटियों में छिपी 648 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें 1. मनीष साह, पिता स्व. लालजी साह, निवासी कुकुरा,2. मो. करमुल्लाह, पिता स्व. रवि हसन, निवासी ओदरवा पंचम्वा,3. सद्दाम हुसैन, पिता ओकार हरन, निवासी नौतनवा (चालक)।
वाहन और शराब के साथ तीनों आरोपियों के पास से तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

छापेमारी टीम में पु.नि. अमर कुमार (तकनीकी शाखा प्रभारी, बेतिया), पु.अ.नि. बब्लू कुमार (थानाध्यक्ष बानुछापर), पु.अ.नि. ऋतुराज जायसवाल (कुमारबाग थाना), पु.अ.नि. राधेवेन्द्र प्रताप (कुमारबाग थाना), पु.अ.नि. रवि कुमार (थानाध्यक्ष मनुआपुल थाना), सिपाही रोहित कुमार, गृ.र.सि. विनोद कुमार एवं मो. हारुण शामिल थे।

पुलिस ने जब्त वाहन और शराब को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि शराब तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button