हाड़ कंपाने वाली भीषण ठंड से लोग हो रहे प्रभावित, पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी
बेगूसराय में पारा इतनी लुढ़क गई कि लोगों को सूर्य का दर्शन भी हुआ दुश्वार
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। सूबे में कड़ाके की ठंड लगातार दो दिनों से बढ़ रही है। पछुआ हवा बहने के कारण बिहार में कड़ाके की ठंढ पड़ रही है। बेगूसराय जिलेभर के लोग इस भीषण कड़ाके की ठंड से काफी परेशान हो रहे हैं। गरीब लोगों के लिए पछुआ हवा के तेज बहने के कारण कनकनी अधिक बढ़ गयी है। बेगूसराय के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ईश्वर ही मात्र एक सहारा लोगों का बना हुआ है। सुबह से लोग घर में कंबल व रजाई के नीचे दुबके हुए हैं।बूढ़े, जवान, बच्चे सभी ठंड से परेशान हैं। खास कर इस सर्द भरे मौसम में स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों की काफी परेशानी बढ़ गयी है। नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रोंं में जिला प्रशासन के अधिकारी को अलाव की व्यवस्था करानी चाहिए। जिससे कि गरीब लोग ठंड से अपनी जान बचा सके। कंबल की भी व्यवस्था गरीब लोगों के लिए करानी चाहिए। इस ठंड के मौसम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी को भी गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण करना चाहिए।



