सुभाषग्राम के कोदालिया में नेताजी के पैतृक आवास पर धूमधाम से मनाई गई 130वीं जयंती

 

Oplus_16908288

अजित प्रसाद,सुभाषग्राम (दक्षिण 24 परगना):
सुभाषग्राम के कोदालिया स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पैतृक आवास पर श्रद्धा और भावनाओं के साथ नेताजी की 130वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई। नेताजी कृति केंद्र की पहल पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे दिन विविध कार्यक्रमों के माध्यम से जयंती समारोह आयोजित किया गया।

Oplus_16908288

नेताजी के जन्मदिवस के अवसर पर सुबह से ही पैतृक घर आम लोगों के लिए खोल दिया गया। जिस कमरे में नेताजी ने अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण समय बिताया था, उसे देखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही संग्रहालय में संरक्षित नेताजी के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विभिन्न प्रतिरूपों (रेप्लिका) को देखने को लेकर भी लोगों में खास उत्साह देखा गया।
हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी कृति संसद ने संभाली। संस्था के सचिव पल्लब कुमार दास ने कहा,
“आज का दिन बांगालियों की भावनाओं से गहराई से जुड़ा है। नेताजी केवल इतिहास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि आज भी वे हमारी प्रेरणा के स्रोत हैं।”
दिनभर चर्चा सभाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुष्पांजलि अर्पण के माध्यम से नेताजी की स्मृति को नमन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button