आकांक्षी से महत्वाकांक्षी विकास खंड की ओर बढ़ता पूरेडलई ब्लॉक
बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी , बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के अंतर्गत आने वाला पुरेडलई ब्लॉक आज आकांक्षात्मक ब्लॉकों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग द्वारा व भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित ’आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम’ के अंतर्गत पुरेडलई ने जन-प्रथम शासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास जैसे मानवीय सूचकांकों में शानदार प्रदर्शन किया है। विकासखंड में नीति आयोग के 40 इंडिकेटर पर सराहनीय कार्य करने के लिए जून 2025 की डेल्टा रैंकिंग में विकासखंड पूरेडलई को 500 आकांक्षी विकास खंडों में तृतीय स्थान मिला है । इससे पूर्व विकासखंड को जून 2024 में अच्छे प्रदर्शन के लिऐ डेढ़ करोड़ रुपए का भी पुरस्कार दिया जा चुका है। जिससे ब्लॉक पूरेडलई उत्तर प्रदेश में सभी ब्लॉकों के लिऐ प्रेरणास्त्रोत बनाता जा रहा है।
पुरेडलई की उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा , यद्यपि टीबी (तपेदिक) भारत की एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती रही है। पुरेडलई ब्लॉक ने इस चुनौती को न केवल स्वीकार किया बल्कि वर्ष 2025-26 में अधिसूचित प्रत्येक टीबी रोगी का समय पर, समुचित और सफलतापूर्वक इलाज सुनिश्चित करके इसे प्रभावी ढंग से मात दी। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समयबद्ध जांच, दवा वितरण की पारदर्शी प्रणाली और रोगियों के साथ निरंतर संपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रमों की बदौलत यह संभव हो सका।


