सालासर धाम में सिलीगुड़ी सेवा सदन का लोकार्पण

सिलीगुड़ी के धार्मिक इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

 

अजित प्रसाद सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल ): सिलीगुड़ी के धार्मिक इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर धाम में सिलीगुड़ी सालासर बालाजी सेवा ट्रस्ट द्वारा निर्मित सिलीगुड़ी सेवा सदन का भव्य उ‌द्घाटन बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर संपन्न हुआ। इस सेवा सदन के निर्माण से अब सिलीगुड़ी एवं आसपास के क्षेत्रों से सालासर बालाजी के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक और सुव्यवस्थित ठहरने व भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। सेवा सदन का उद्घाटन सिलीगुड़ी के वरिष्ठ समाजसेवी भगवती प्रसाद डालमिया
के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस पावन अवसर पर अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी जयकिशन गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा जिला महासचिव रवि बंसल सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दिन प्रातः सालासर बालाजी दरबार में विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात भव्य कलश यात्रा
करते हुए सिलीगुड़ी सेवा सदन पहुँची, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ सेवा सदन का लोकार्पण संपन्न हुआ। नवनिर्मित सिलीगुड़ी सेवा सदन में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 8 आधुनिक सुइट रूम, 32 डीलक्स रूम, मंदिर, बैंक्वेट हॉल एवं भोजनालय की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन समोरह के मुख्य यजमान बिमल डालमिया एवं बबिता डालमिया रहे।
आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट सचिव संजय सिंघानिया, कोषाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अनिल अग्रवाल
(एमएलए), कार्यक्रम सह-संयोजक नवीन अग्रवाल सहित ट्रस्ट के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

ट्रस्ट अध्यक्ष बिमल डालमिया ने कहा कि सिलीगुड़ी सेवा सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि सिलीगुड़ी और आसपास के श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी भावना और आवश्यकता का साकार रूप है।

हमारा उद्देश्य है कि सालासर धाम आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं के साथ सेवा भाव से युक्त आवास एवं भोजन की व्यवस्था मिले। यह सेवा सदन समाज के सहयोग और विश्वास का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button