घुसपैठ रोकने के लिए पुलिस ने शुरू की सघन नाकाबंदी

घुसपैठ रोकने के लिए पुलिस ने शुरू की सघन नाकाबंदी

 

बसीरहाट/ पश्चिम बंगाल  : पड़ोसी देश बांग्लादेश में आगामी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव और हलचल बढ़ गई है। शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बनी अंतरिम सरकार के कार्यकाल में यह पहला चुनाव है, जिसे देखते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीमा पर सुरक्षा घेरा बेहद सख्त कर दिया है। इसी क्रम में बसीरहाट पुलिस जिला के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती इलाकों में बड़े पैमाने पर ‘नाका चेकिंग’ शुरू की गई है।मंगलवार को बादुड़िया थाने के अंतर्गत काटियाहाट आउटपोस्ट की पुलिस ने घोज़ाडांगा-काटियाहाट सीमा मार्ग पर स्थित लवंग मोड़ पर जबरदस्त तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को अंदेशा है कि बांग्लादेश में चुनाव के दौरान होने वाली संभावित अशांति का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व या अवैध घुसपैठिये भारतीय सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।यह अभियान बादुड़िया थाने के प्रभारी अधिकारी (OC) उत्पल प्रमाणिक के निर्देश पर चलाया गया। मौके पर काटियाहाट आउटपोस्ट के प्रभारी प्रताप सरकार और एएसआई (ASI) वकील राय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।सीमा की ओर जाने वाली हर छोटी-बड़ी गाड़ी को रोककर चालकों और यात्रियों के वैध पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की गई।केवल कागजात ही नहीं, बल्कि गाड़ियों की डिक्की और अंदरूनी हिस्सों की भी तलाशी ली गई ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या हथियारों की तस्करी को रोका जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चुनाव संपन्न होने तक यह नाकाबंदी और गश्त 24 घंटे जारी रहेगी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण सीमा पार से अवांछित तत्वों के प्रवेश की आशंका बनी रहती है। विशेष जांच (SIR) जारी रहने के साथ-साथ पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि चुनाव की आंच भारतीय सीमा के भीतर कानून-व्यवस्था को प्रभावित न करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button