पश्चिमी जिला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

 

हरप्रीत भट्टी, नई दिल्ली -पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पश्चिमी जिला कार्यालय द्वारा पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पश्चिमी जिला प्रभारी सोना कुमारी जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण डंग सहित महामंत्री श्वेता सैनी, कुनाल साहनी, कोषाध्यक्ष गगन साहनी, उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू, अमरजीत सिंह अमर सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडलो के अध्यक्ष महामंत्री मोजूद रहे सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत् शत् नमन एवं श्रद्धांजलि दी।सह प्रभारी सोना कुमारी एवं जिला अध्यक्ष चन्द्रपाल बक्शी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए सच्चाई एवं ईमानदारी के रास्ते पर चल कर उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button